MP Election 2023 : मध्य प्रदेश में मतदान खत्म, शाम 6 बजे तक 76.22 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने डाला वोट

भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ। प्रदेश में शाम पांच बजे तक 71.16% वोटिंग हुई। इससे पहले तीन बजे तक 60.52, एक बजे 45.40 और सुबह 11 बजे तक 28.18 फीसदी वोटिंग हुई थी।

मतदाताओं ने पिछली बार कमलनाथ की 15 महीने और शिवराज की साढ़े तीन वर्ष की सरकार को देखा है। उसी आधार पर जनता अपना फैसला सुना सकती है।

इस बार जहां कमलनाथ और दिग्विजय सिंह जैसे कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का भविष्य दांव पर होगा तो वहीं भाजपा के केंद्रीय मंत्रियों और चार सांसदों के राजनीतिक भविष्य के लिए भी यह चुनाव अहम होगा।

Leave a Reply

Scroll to Top