20 रुपये फीस लेने वाले जबलपुर के डॉक्टर डावर को पद्मश्री, कला क्षेत्र में इन तीन लोगों को मिला सम्मान

मध्यप्रदेश के चार लोगों को पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया गया है। 20 रुपये की फीस लेकर मरीजों का इलाज करने के वाले डॉक्टर एमसी डावर के साथ कला क्षेत्र में योगदान के लिए तीन लोगों को पद्मश्री सम्मान से नवाजा जाएगा।

राष्ट्रपति ने 2023 के लिए पद्म विभूषण और पद्म भूषण पद्म श्री सम्मान की घोषण कर दी।  मध्य प्रदेश के चार लोगों को पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया है। 

उमरिया जिले में रहने वाली जोधइया बाई, रमेश और शांति परमार को कला के क्षेत्र में बेहतर काम करने के लिए पद्मश्री पुरस्कार दिया जाएगा। जबकि जबलपुर के डॉक्टर एमसी डावर को चिकित्सा क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। डॉक्टर डावर 20 रुपये की फीस लेकर मरीजों को इलाज करते हैं।

Leave a Reply

Scroll to Top