खदान ढहने से 12 मजदूर दबे, 2 की मौत; नदी किनारे अवैध बजरी खनन के दौरान हुआ हादसा

गुरुवार दिन में जिले के अटरू क्षेत्र में पार्वती नदी के किनारे बजरी खनन के दौरान खदान ढहने से बड़ा हादसा हो गया। जिसके कारण करीब 12 मजदूर दब गए। इनमें से 2 की मौत होना बताया जा रहा हैं। वहीं, कुछ घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। साथ ही दबे हुए लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू जारी है। पुलिस प्रशासन समेत ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे।

जानकारी अनुसार, पार्वती नदी के किनारे अवैध बजरी खनन का काम चल रहा था। इस दौरान बड़ी संख्या में मजदूर यहां काम कर रहे थे। गुरुवार दिन में अचानक एक खदान गिर गई। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। जिसके बाद ग्रामीणों द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। जिसमें 2 की मौत हो गई।

Leave a Reply

Scroll to Top