यूपीः मैहर दर्शन करके लौट रहे 64 यात्रियों से भरी बस चित्रकूट में पलटी

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। मैहर दर्शन करने के बाद वापस अपने गृह जनपद गया (बिहार) लौट रहे 64 यात्रियों से भरी बस पलट गई।

इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की मदद से यात्रियों को बाहर निकाला गया। 35 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। चित्रकूट कोतवाली क्षेत्र के भंवरी गांव की पुलिया के पास हाईवे पर प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में लगभग 35 यात्री घायल हुए हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस के इंजन या ब्रेक में कोई तकनीकी खराबी थी, जिसकी वजह से बस पलट गई। बस में 64 यात्री सवार थे। अभी तक किसी की मौत की सूचना नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।

Leave a Reply

Scroll to Top