Dhanteras 12 या 13 नवंबर को ? जानिए क्यों मनाया जाता है धनतेरस ; पूजा का शुभ मुहूर्त

धनतेरस 2020 की तिथि को लेकर लोगों के बीच कंफ्यूजन है। लोगों असमंजस में हैं कि आखिर धनतेरस की खरीदारी और पूजा 12 नवंबर को करना शुभ है या 13 नवंबर को। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, इस साल धनतेरस गुरुवार यानी 12 नवंबर और शुक्रवार यानी 13 नवंबर को मनाया जाएगा। हालांकि शुक्रवार को शाम 6 बजे के बाद धनतेरस की पूजा करना शुभ होगा। त्रयोदशी तिथि यानी धनतेरस समयानुसार गुरुवार रात 9 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।

धनतेरस की पूजा करना शुभ –

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, 12 नवंबर को रात 9.30 बजे तक द्वादशी तिथि है। इसीलिए गुरुवार को दिन धनतेरस की पूजा नहीं की जा सकती। 13 नवंबर शुक्रवार को शाम को 5 बजकर 59 मिनट तक त्रयोदशी है। प्रदोष काल होने के कारण धनतेरस की पूजा 13 नवंबर को करना शुभ है।

क्यों मनाया जाता है धनतेरस का त्योहार –

धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। मान्यता है इस दिन ही भगवान धनवंतरि एक रत्न के रूप में समुद्र मंथन से बाहर आए थे। धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि के साथ भगवान गणेश, माता लक्ष्मी और कुबेर जी की पूजा की जाती है।

धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त –

पुणे में धनतेरस की पूजा का शुभ मुहूर्त:  शाम 05:57 बजे से 05:59 तक

दिल्ली में धनतेरस की पूजा का शुभ मुहूर्त:  शाम 05:28 बजे से 05:59 तक

चेन्नई में धनतेरस की पूजा का शुभ मुहूर्त:  शाम 05:40 बजे से 05:59 तक

जयपुर में धनतेरस की पूजा का शुभ मुहूर्त:  शाम 05:37 बजे से 05:59 तक

हैदराबाद में धनतेरस की पूजा का शुभ मुहूर्त:  शाम 05:41 बजे से 05:59 तक

गुरुग्राम में धनतेरस की पूजा का शुभ मुहूर्त:  शाम 05:29 बजे सेo 05:59 तक

चंडीगढ़ में धनतेरस की पूजा का शुभ मुहूर्त:  शाम 05:30 बजे से 05:59 तक

कोलकाता में धनतेरस की पूजा का शुभ मुहूर्त:  शाम 04:58 बजे से 05:59 तक

मुंबईमें धनतेरस की पूजा का शुभ मुहूर्त:  शाम 06:01 बजे से 08:34 तक

बंगलुरू में धनतेरस की पूजा का शुभ मुहूर्त:  शाम 05:50 PM to 05:59 PM

अहमदाबाद में धनतेरस की पूजा का शुभ मुहूर्त:  शाम : 05:56 PM to 05:59 PM

नोएडा में धनतेरस की पूजा का शुभ मुहूर्त:  शाम : 05:32 PM to 05:59 PM

Leave a Reply

Scroll to Top